बिलासपुर। ज्येष्ठ नागरिक संघ जिला इकाई की बैठक अनुभव भवन में हर्षोल्लास के साथ हुई। इसमें उपस्थित बजरंग केडिया, डॉ राजीव रत्न तिवारी, प्रभाकर राव कोन्हेर व चन्द्र प्रकाश देवरस ने सभा को संबोधित करते हुए नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन के साथ ही शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्या गोवर्धन ने अपनी जिम्मेदारियों के गंभीरता से निर्वहन की प्रतिबद्धता के साथ ही भावी कार्यक्रमों को बताया। उन्होंने टीम के एकजुटता के साथ आगे बढ़ते पर विश्वास जताया। प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश देवरस द्वारा 8 जनवरी को रतनपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला की रूप रेखा पर विस्तार से जानकारी दी। सभा में कार्यकारिणी सदस्य धन सिंह ठाकुर एवं डी के शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

प्रारम्भ में स्वागत गीत अरविंद दीवाकीर्ति.. मंजुला गुहा और अनिता मिश्रा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बैज लगा सम्मान किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा दे स्वागत किया गया। इस माह जन्म तारीख वाले सदस्यों को परंपरागत बधाई दी गई। बैठक के अंत में करोना काल में दिवंगत हुए साथियों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉ सत्यभामा अवस्थी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here