बिलासपुर- बर्थ डे मनाने के बहाने नाबालिग स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में ले लिया है। मामला तखतपुर क्षेत्र का है।

बर्थ डे मनाने के बहाने ले गए, नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा का बीते मार्च महीने में जन्मदिन था। इस पर उसकी सहेली जन्मदिन मनाने के बहाने स्कूटी में लेने के लिए घर पहुंच गई। किशोरी के मना करने पर उसकी सहेली ने फ्रेंडशिप तोड़ने की बात कही, तो वह जाने के लिए राज़ी हो गई।  इस दौरान किशोर आरोपी के दोस्त महेंद्र ठाकुर पिता गोविंद सिंह (22), वासुदेव ठाकुर पिता दद्दू ठाकुर (19) भी आ गए। सभी मिलकर बेलपान तरफ गए, जहां सूने मकान में किशोरी को ले गए। फिर आरोपी किशोर के साथ किशोरी को कमरे में बंद कर दिया, और बाहर से ताला बंद कर दिए। इस दौरान किशोर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने जबरिया दुष्कर्म किया। वारदात के समय सभी सहयोगी आरोपी बाहर थे। इस घटना के बाद उसकी सहेली स्कूटी में बैठाकर घर ले आई। साथ ही इस घटना की जानकारी देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

किशोरी गर्भवती हुई, तब खुला राज

इस घटना का राज तब खुला, जब शनिवार को छात्रा के पेट में असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। जांच के बाद किशोरी छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई, तो परिजनों के होश उड़ गए, उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।

परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे, और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मुख्य आरोपी किशोर समेत महेंद्र ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, प्रिया ठाकुर व एक अन्य युवती को आरोपी बनाया है, और उनके खिलाफ धारा 342, 376, 506 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सहेली ने कराई थी फ्रेंडशिप

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी छात्रा पिछले साल स्कूल की तरफ से डोंगरगढ़ टूर पर गई थी। तभी उसकी सहेली ने आरोपी नाबालिग से बात कराई, और फ्रेंडशिप करने की बात कही। इसके बाद से नाबालिग से बातचीत होने लगी। इस बीच वह छात्रा को हमेशा मिलने बुलाता था। लेकिन डर के कारण वह मिलने नहीं जाती थी। फिर छात्रा के जन्मदिन के दिन सहेली प्रिया जबरदस्ती ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here