बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 19 का ट्रायल 25 फरवरी को लिया जाना है। इसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 24 फ़रवरी को ट्रायल लिया गया।

चयनकर्ता सुशांत राय, देवेंद्र सिंह, शैलेश सैमुअल, आलोक श्रीवास्तव व भूपेंद्र पांडे ने  प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें संस्कार शुक्ला, सलमान खान, उत्कर्ष जायसवाल, जी श्रीकांत, दुर्गेश जटाशंकर, सुयश वस्त्रकर, रोहित नेतानी, उमंग गंधे, आदर्श सिंह ठाकुर, अभिजीत टाह,, अनुज सिंह, अमन बोले, अंकित ध्रुव, नमन तिवारी, अमन मराठा अरविंद धीरज, परमात्मा पांडे, रुद्राक्ष तिवारी, प्रथम सिंह, प्रतभ वर्मा, आदित्य सिंह परिहार व दीपक सिंह बघेल शामिल हैं।

सभी चयनित  खिलाड़ियों को 25 फ़रवरी को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 8:30 को सफेद वेशभूषा के में उपस्थित होना है। आज चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ स्टेट स्टेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी,  क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपेयी,  ओपी यादव, आशीष शुक्ला, दिलीप सिंह, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला,  फिरोज अली, महेश मिश्रा, शेख अल्फाज व सोनल वैष्णव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here