राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य टीना बैंटिक ने ली बैठक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य टीना बैंटिक ने महिला मोर्चा की बैठक लेकर सदस्यों व पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया और मोर्चा द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में शराब बंदी की बात कही थी, परंतु सत्ता पाते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। वृद्धा पेंशन बेरोजगारी भत्ता पर अमल नही किया। रेडी टू ईट चला रही 20 हजार महिलाओं से उनका रोजगार छीन लिया। इस तरह राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश में अनेक मुद्दे हैं, जिनको लेकर बूथों पर महिला मोर्चा को जाना होगा। इसके लिए  धरना प्रदर्शन आंदोलन भी करने होंगे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि बिलासपुर का संगठन अत्यंत सक्रिय है और अपने हिस्से की भागीदारी में महिला मोर्चा बढ़-चढ़ कर पूरा करती है। प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर चुनावी राज्यों में बनाए गए राष्ट्रीय स्तर के प्रवास कार्यक्रमों में महिला मोर्चा को भी शामिल किया गया है। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में भी प्रवास कार्यक्रम सुनिश्चत किया गया है।
बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेण्ड्रे ने किया व आभार जिला महामंत्री गायत्री साहू ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी लक्ष्मी बघेल, प्रवासी महिला संभागीय प्रभारी विभा राव, रूक्मणी कौशिक, सुधा गुप्ता, सुनीता मानिकपुरी, नुरीता कौशिक, मंजुला सिंह, किरण सिंह, रूपाली गुप्ता, नंदनी साहू, निरजा सिन्हा, जया पाण्डेय, दीपा सोनी, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, रजनी यादव, रीना गोस्वामी, संध्या चौधरी, दीप शिखा यादव, प्रभा तिवारी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here