बिलासपुर। कोटा ब्लॉक की विभिन्न स्व सहायता समूहों का नेतृत्व करने वाली महिलाओं ने एक प्रशिक्षण के जरिये आमदनी व खर्च का हिसाब-किताब रजिस्टर में तैयार करने का तरीका सीखा।

विकासशील फाउन्डेशन ने किस्टोन फाउन्डेशन और प्रेरक समिति के सहयोग से ग्राम नागचुवा में महिला लीडरों का प्रशिक्षण एक जून को रखा गया। विकासशील फाउन्डेशन के अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण रखा गया। संस्था के अमृका साहू ने महिलाओं को बताया कि किस तरह शासन की योजनाओं का लाभ लिया जाये और गांव के विकास में वे भागीदार बनें। समूह का संचालन, रजिस्टर का रख-रखाव, आवक-जावक, लेज़र बुक, व्यक्तिगत पासबुक के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। जनपद पंचायत के एडीईओ गोपी सिंह ने महिला संगठनों से बिहान योजना से जुड़ने कहा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिला समूहों को सरकार से लोन मिलेगा, जिससे वे जैविक खाद तैयार कर,बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, झाड़ू बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने समूह के पंजीयन मे सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यशाला में विद्या देवी ध्रुव, बिस्मतिया बाई विश्वकर्मा ,रामेश्वरी मरावी, गोदावरी, संतोषी बाई, पिलकुवर, पार्वती, धानन बाई मरकाम, पुनिता, चंद्रकली, सविता मरावी, परागा बाई, जानकी, निरसिया, भारती, उषा, कुंती, विमला, कुमारी बाई, निर्मला, लीला, लक्ष्मी, चम्पा, झूल बाई, रेशम,भगवती, प्रमिला, इतवारा बाई, सकून, चंद्रिका,रानी बाई, तीजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नांगचुआ के पंचायत सचिव गंगासागर ध्रुव ने की, आभार प्रदर्शन संस्था के कार्यकर्ता ओमकारेश्वर शर्मा ने किया। कार्यशाला में बांसाझाल, करपीहा, नर्मदा(डिडौल), नांगचुवा ग्रामों से 15 महिला समूह  के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here