बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में टोक्यो ओलंपिक 2020 में शामिल होने वाले भारतीय दल के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न आयोजनों के लिए निर्देशित किया गया है। टोक्यो ओलंपकि का प्रारंभ 23 जुलाई, 2021 से होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय ओलंपिक संघ ने संयुक्त रूप से भारतीय खिलाडि़यों को प्रोत्साहित एवं उत्साहवर्धन के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय दल को ओलंपकि में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान किये जाने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया है। विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्यापीठ के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रजत जयंती सभागार के समीप टोक्यो ओलंपिक 2020 जिसकी शुरुआत इसी माह होने जा रही है में भाग लेने वाली भारतीय टीम के सदस्यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चेयरअप करने हेतु एक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी भारतीय खिलाडि़यों को अपने अंदाज में शुभकामनाएं प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में चेयर 4 इंडिया टोक्यो 2020 के कैप्शन के साथ तैयार किये गये इस सेल्फी प्वाइंट पर भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक 2020 में विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाडि़यों की तस्वीर का बैनर भी लगाया गया है जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने की भावना बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here