पखांजुर। गढ़चिरौली में आज सुबह नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पखांजुर सीमा से लगे गड़चिरौली जिले के कोठी गांव की घटना है। जानकारी के अनुसार गड़चिरौली जिले की भमरागड़ तहसील अंर्तगत आने-वाले कोठी पुलिस सहायता केंद्र में तैनात चार पुलिस जवान शुक्रवार सुबह कोठी गांव के एक किराना दुकान में सामग्री खरीदने गए थे।

इस बीच सिविल ड्रेस में आए दो नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। जिसमें दुशांत नंदेश्वर का मौत हो गई और दिनेश भोसले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर नागपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि चारों पुलिस कर्मी बगैर बंदूक के ही गांव में गए थे। हमला करने वाले केवल दो नक्सली थे। गड़चिरौली एसपी शैलेश बलकवरे ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना की गड़चिरौली पुलिस सघन जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here