बिलासपुर। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय की टीम अर्चिन्स के छात्रों ने आई.आई. टी. भिलाई के सांस्कृतिक उत्सव ‘मिराज‘ में ‘दृश्य‘ प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता में अर्चिन्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न संस्थानों ने हिस्सा लिया। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक रंगमंच एवं नाट्य समूह अर्चिन्स ने ‘‘समाज क्या कहेगा ?” नुक्कड़़ नाटक प्रस्तुत किया। अर्चिन्स के प्रदर्शन को जजों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।  निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई-दिल्ली से उत्तीर्ण हीरा मानिकपुरी, एवं अभिषेक बाबा  शामिल थे। अर्चिन्स से कुल 17 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें कृणाल भांगे, मातृका साहू, त्रिभुवन नायक, हर्षित वर्मा, सृष्टि पाण्डेय, शिवानी विश्वकर्मा, निकिता खुंटिया, सागर भारतीय, मृदु आनंद, आदर्श मिश्रा, गौरव सिन्हा, हिमांशी तिवारी, अभिजीत चंदू, दिव्या रानी, जलेश्वर प्रसाद, लोकेश ठाकुर एवं हिमांशु लिलहारे शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here