बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों को दो किशोर लड़कों ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। 16 जुलाई को इसकी रिपोर्ट लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को तखतपुर थाने के बेलसरी से ढूंढ निकाला। दोनों लड़कियों को उनके पिता के सुपुर्द किया गया। इस बीच पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़कियों के साथ अल्पवयस्क दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। दोनों बालिकाओं के परिजनों से सहमति लेकर उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालकों के परिजनों को उनके अपराध से अवगत कराया गया और अभिरक्षा में लेकर उन्हें न्यायिक रिमांड पर किशोर न्यायालय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने गढ़वट रतनपुर से बलात्कार के एक आरोपी दीपक धीवर को 24 जुलाई की रात गिरफ्तार कर लिया। 16 जुलाई को एक पीड़ित युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने 6 जुलाई को उसे रातभर अपने घर पर यह झांसा देकर रखा और दुष्कर्म किया कि वह उससे शादी करेगा। सुबह वह अपने घर से भाग गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here