बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार बिलासपुर में रविवार को अंडर-23 का ट्रायल लिया गया, जिसमें करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

इसमें चयनकर्ता के रूप में कमल घोष, राजेश शुक्ला, वैभव ओत्तलवार और देवेंद्र सिंह मौजूद थे और चयनकर्ता द्वारा सभी खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण फिटनेस बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देखा परखा गया,  जिसके पश्चात 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो जल्द ही चयनकर्ता द्वारा चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रायल के लिए 12 जून को रायपुर के लिए भेजा जाएगा जो रायपुर के आर डी सी ए ग्राउंड में लिया जाएगा।

बिलासपुर के अंडर 23 ट्रायल के दौरान क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, नवीन जाजोदिया, सुशांत राय, ओपी यादव, शब्बीर अली रिजवी, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव उपस्थित थे।

सोमवार तीन जून को बिलासपुर वूमेंस अंडर -19, अंडर- 23 और बिलासपुर सीनियर का ट्रायल होगा।  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार वूमेंस खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनका ट्रायल राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में  सुबह 9 बजे 3 जून को होगा।

वूमेंस अंडर 19 का कटऑफ डेट एक सितम्बर 2000 है। वूमेंस अंडर 23 का कटऑफ डेट एक सितम्बर 1996 रखा गया है। सभी खिलाड़ियों को 3 जून को सुबह 10 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में अपने 5 साल की मार्कशीट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, ओरिजिनल और फोटो कॉपी, साथ में पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। उनको स्वयं के किट और रंगीन वेशभूषा में आना अनिवार्य है अन्यथा ट्रायल में सम्मिलित होने नहीं दिया जाएगा। यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here