कोरबा। कोरबा से बांगो जा रही तेज रफ्तार बस पलटने के बाद एक ट्रक में जा घुसी। इससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
घटना कटघोरा के पास जेंजरा चौक की है। साईं कृपा बस सर्विस की यह बस करीब 40 सवारियों को लेकर कोरबा से बांगो निकली थी। चालक बस को काफी तेज चला रहा था। यात्रियों ने उसे बस धीरे चलाने के लिए भी कहा, मगर उसने रफ्तार कम नहीं की। जेंजरा चौक पर मोड़ के पास बस पलट गई और सामने से आ रहे ट्रक में घुसी। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यात्रियों को निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बस की रफ्तार तेज होने के चलते हुई है। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here