खरसिया-झाराडीह के बीच चौथी लाइन जोड़ने का होगा काम

 बिलासपुर। खरसिया से झाराडीह सेक्शन के बीच चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम 18  से 22 फरवरी तक एवं 23 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इसके चलते हावड़ा मुंबई रूट पर इस माह कई 16 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। चार ट्रेनों को देर से रवाना किया जायेगा और दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगीं।

रद्द होने वाली गाडियां-

  • 18 फरवरी से 26 फरवरी तक गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी।
  • 19 फरवरी से 27 फरवरी तक झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 18 फरवरी शुक्रवार को हावड़ा से रवाना होने वाली मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 फरवरी रविवार को मुंबई से रवाना होने वाली हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 फरवरी सोमवार को नांदेड़ से रवाना होने वाली संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 फरवरी बुधवार को संतरागाछी से रवाना होने वाली नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 फरवरी मंगलवार को इंदौर से रवाना होने वाली पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 फरवरी गुरुवार को पुरी से रवाना होने वाली इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 फरवरी गुरुवार को वलसाड से रवाना होने वाली पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 फरवरी रविवार को पुरी से रवाना होने वाली वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 फरवरी शुक्रवार को बिलासपुर से रवाना होने वाली पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 फरवरी रविवार को पटना से रवाना होने वाली बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 फरवरी बुधवार को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 फरवरी गुरुवार को संतरगाछी से रवाना होने वाली रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 व 26 फरवरी शनिवार को संतरागाछी से रवाना होने वाली पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 व 28 फरवरी सोमवार को पुणे से रवाना होने वाली संतरगाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देर से छूटने वाली गाड़ियां –

  • 19, 24 व 26 फरवरी तक हावड़ा–पुणे दुरन्तो हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से छूटेगी।
  • 18, 21, 22, 23 व 25 फरवरी तक हावड़ा-मुंबई दुरन्तो  हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से छूटेगी।
  • 18 व 26 फरवरी तक राजेंद्र नगर – दुर्ग राजेंद्र नगर  से अपने निर्धारित समय से 1.30 घंटे देरी से छूटेगी।
  • 19, 22, व 26 फरवरी तक सिकंदरबाद – दरभंगा सिकंदरबाद से अपने निर्धारित समय से 01.30 घंटे देरी से छूटेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां –

  • 22,25 व 26 फरवरी तक विशाखापट्टनम-अमृतसर (हीराकुंड एक्सप्रेस) विशाखापट्टनम से परिवर्तित मार्ग संबलपुर – टिटलागढ़– लाखोली – रायपुर – बिलासपुर होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी।
  • 23, 26 व 27 फरवरी तक अमृतसर-विशाखापट्टनम (हीराकुंड एक्सप्रेस) अमृतसर से आने वाली बिलासपुर से परिवर्तित मार्ग बिलासपुर–रायपुर –लाखोली– टिटलागढ़- संबलपुर होते हुए विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here