बिलासपुर। पंजाबी युवा समिति द्वारा श्रीगुरुद्वारा सिंग सभा दयालबंद एवं समूह साध संगत के सहयोग से अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक किया जा रहा है, जिसमें सिख पंथ के कीरतनिये सतिन्दरबीर सिंह,  दरबार साहिब अमृतसर, गगनदीप सिंह   श्रीगंगानगर , गुरदेव सिंह,आस्ट्रेलिया, जसकरन सिंह पटियाला, कथा वाचक एवं स्टेज संचालक हरजीत सिंह शाहबाद मार्कंडेय, अपने शबद कीर्तन एवं कथा से संगत को निहाल करेंगे।

10 जनवरी को शाम 7 बजे से 11:30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। 11एवं 12 जनवरी को सुबह आठ बजे से एक बजे तक एवं शाम सात बजे से रात 11:30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा।

12 जनवरी को सुबह 9 बजे अमृत संचार समागम में अकाल तखत श्री हरमिन्दर साहिब अमृतसर से पधारे पंज प्यारों द्वारा अमृत पान कराया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु गुरुद्वारा दयालबंद के पीछे विशाल पंडाल बनाया गया है यहां पधारी संगत के लिये गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ , सचिव परमजीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गांधी, सदस्य गुरदीप सिंह आजमानी,  पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव राजविंदर सिंह गंभीर, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा , कोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह अरोरा , पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह टुटेजा, चरनजीत सिंह गंभीर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी, परमजीत सिंह उपवेजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, हरदीप सिंह सलूजा,  अनिल सलूजा, बलजीत सिंह गंभीर, कुलवंत सिंह सलूजा, दिलबाग सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा सहित साध संगत जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here