बिलासपुर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। वे कोरबा और अंबिकापुर की सभाओं में उपस्थित रहेंगे। इन जिलों में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में सात पूर्व विधायकों सहित 11 नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिम्मेदारी भी दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व विधायक संतराम नेताम, रेखचंद जैन, गुरुदयाल सिंह बंजारे, डॉ. के के ध्रुव, छन्नी साहू, डॉ. रश्मि सिंह, लक्ष्मी ध्रुव संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, सचिव शिवली मेराज खान, अनिल चौहान व सुधांशु मिश्रा को न्याय यात्रा, रैली व आमसभा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले के कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय रखेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा सुबह 10.00 बजे महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू होगी। इसके बाद बस स्टैंड रायगढ़ में आम सभा  एवं  नहरपाली खरसिया रोड में पत्रकार वार्ता होगी। यात्रा चपले चौक से प्रारम्भ होकर 2.00 बजे  अग्रसेन चौक सक्ती पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। भैंसमा जिला कोरबा में रात्रि विश्राम होगा।  12 फरवरी को सुबह 8.00 बजे सीतामढ़ी कोरबा से यात्रा प्रारम्भ होगी तथा ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आमसभा होगी। इसके बाद छुरी में आम लोगों से भेंट व चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कटघोरा चौक पर सभा व भेंट होगी। इसके बाद अम्बिकापुर की ओर यात्रा प्रस्थान करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडेय ने सभी कांग्रेसजनों से न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here