करगीरोड (कोटा)। सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में समाज की घोर उपेक्षा हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में मात्र स्व. हेमचंद यादव को शामिल किया गया था। उनके निधन के पश्चात किसी दूसरे को सम्मान नहीं दिया गया। अभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की कार्यकरिणी में भी यादव समाज की घोर उपेक्षा हुई। उनका सोचना है कि यादव समाज उनका वोट बैंक बनकर रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि 2003 के चुनाव में जोगी ने एक भी टिकट यादव समाज को नहीं दी। तब यादव समाज ने बगावत कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता दिलाई। इसके बावजूद अपेक्षाकृत सम्मान समाज को नहीं मिला। बिसरा राम यादव पूरा समय संघ को दे रहे हैं। उन्हें राज्य सभा की टिकट देनी चाहिये आज तक नहीं बनाया गया। मधुसूदन यादव को भाजपा ने सांसद तो बनाया लेकिन बाद में उसे अब जिलाध्यक्ष बना दिये गये।

उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में लगभग 30 लाख की आबादी वाला यादव समाज भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा वोट बैंक है जो भारतीय जनता पार्टी को वर्षों से साथ देते आ रही है। दुर्भाग्य कि जिस समाज की बदौलत भाजपा ने 15 साल राज किया, उसी समाज को फिर छला गया है।

उन्होंने कहा कि विगत 2018 के चुनाव में यादव समाज को प्राथमिकता नहीं दी गई, जिसका पूरे प्रदेश में विरोध हुआ साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में भी अपेक्षाकृत सम्मान नहीं मिला। वर्तमान में भी यादव समाज के लोगों ने विगत विभिन्न चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सहयोग किया लेकिन मधुसूदन यादव को छोड़ दें तो एक भी जिलाध्यक्ष यादव समाज से नहीं बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में मात्र एक राकेश यादव को लिया गया। अब भाजपा को आने वाले समय में जवाब देना होगा।

भाजपा कार्यकारिणी में यादव समाज की उपेक्षा की निंदा करने वालों में देवनारायण यादव अंबिकापुर,  लल्लन यादव बलरामपुर, तपेश्वर यादव, चंद्रदेव यादव जशपुर, रमाशंकर यादव, राजेश यादव सूरजपुर जिला, सुभाष यादव रेवा यादव कोरिया जिला, पंचराम यादव गांधी यादव रायगढ़ जिला, केबी यादव लक्ष्मी यादव जांजगीर जिला, देवेंद्र यादव मनीष यादव दिनेश सरिया बिलासपुर जिला, धनीराम यादव रामकुमार यादव मुंगेली जिला, राकेश यादव रामकुमार यादव कबीरधाम जिला, हेमकांत यादव सूरज यादव बेमेतरा जिला, सुरेश यदु पीआर यदु विजय यादव बलोदा बाजार जिला, अशोक यादव सुरेश यादव रायपुर जिला, रथ राम यादव रामखेलावन यादव महासमुंद जिला, केनू राम यादव सुशील यादव गरियाबंद जिला, घनश्याम यादव कोमल यादव धमतरी जिला ,जितेंद्र यादव बालोद जिला, मनोज यादव राजेंद्र यादव दुर्ग जिला ,,अशोक यादव महेश यादव राजनांदगांव जिला, लतेल यादव सुदामा यादव कांकेर जिला, अशोक यादव पंकज यादव नारायणपुर जिला, तीरथ यादव सोनाराम यादव कोंडागांव जिला, संतोष यादव सरोज यादव बस्तर जिला, पीलू राम यादव सुकमा जिला ,रहमान यादव विष्णु यादव दंतेवाड़ा जिला, तीरथ यादव सुरेश यादव बीजापुर जिला , दुर्गेश यादव , राजू यादव गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला शामिल हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here