बिलासपुर. जिले में शुक्रवार को गिन-चुने सेंटरों पर ही कोविड के टीके लगाए जाएंगे। क्योंकि कोविडशील्ड और को-वैक्सीन दोनों को मिलाकर कुल 600 से 700 डोज ही बचे हैं। वो भी सेंटरों में है। जिन सेंटरों में डोज हैं वहीं टीके लगाए जाएंगे। टीके कब आएंगे फिलहाल ये तय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि वैक्सीन आने की कोई सूचना उन्हें अब तक नहीं मिली है। शुक्रवार को टीकों की खेप नहीं आई तो शनिवार टीकाकरण बंद रहेगा। इधर गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के सिर्फ 44 सेंटरों पर टीके लगाए गए। जबकि तीन दिन पहले 343 सेंटरों पर टीकाकरण चल रहा था। गुरूवार को दिनभर में 2635 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 2103 ने पहला, 532 ने दूसरा टीका लगवाया। 18 प्लस से अधिक वाले 1875 ने पहला, 26 ने दूसरा डोज लगवाया। 45 प्लस वाले 222 लोगों ने पहला, 408 ने दूसरा टीका लगवाया। 60 प्लस की बात करें तो 6 ने पहला और 97 ने दूसरी डोज का वैक्सीनेशन कराया है।
टीके की कमी के कारण दो दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने 299 सेंटरों को बंद कर दिया। बुधवार को 195 तो गुरूवार को 104 सेंटरों में ताला लगा दिया गया। गुरूवार को 44 में से 9 सेंटरों पर कोविडशील्ड तो 35 सेंटरों में को-वैक्सीन के टीके लगाए गए। यहां 504 लोगों ने कोविडशील्ड और 2131 लोगों ने को-वैक्सीन का टीका लगवाया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल का कहना है कि सिर्फ 600 के लगभग डोज बजे हैं। शनिवार को सिम्स और जिला अस्पताल में ही टीकाकरण होगा। जितने डोज बचे होंगे, उतने लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के जिन केन्द्रों में वैक्सीन के डोज बचे होंगे, वहीं टीकाकरण होगा।

जानिए किसे, कितने टीके लगे
1. 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1, 17, 200 बुजुर्गों ने पहला और 24, 781 ने दूसरा डोज लगवाया।
2. 45 पार बीमार और सामान्य 1,78,383 लोगों ने पहला और 44,048 ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया।
3. हेल्थ वर्कर्स: 16 जनवरी से अब तक 19,013 ने पहला डोज लगवाया है।
4. हेल्थ वर्कर्स: 13 फरवरी से अब तक 18, 054 ने दूसरे डोज की वैक्सीन लगवाई।
5. फ्रंट लाइन वॉरियर्स: 5 फरवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ। अब तक 12, 324 लोगों को पहला डोज लग पाया।
6. फ्रंट लाइन वॉरियर्स: 6 मार्च से अब तक 8,598 को दूसरा डोज लगवाया।

को-वैक्सीन: किस उम्र वाले को कितने टीके लगे।
1.60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 2,765 बुजुर्गों ने पहला और 1,666 ने दूसरा डोज लगवाया।
2. 45 पार बीमार और सामान्य 7139 लोगों ने पहला और 1615 ने दूसरा डोज लगवाया।
3. हेल्थ वर्कर्स: 446 ने पहला, 372 ने दूसरा डोज लगवाया।
4.फ्रंट लाइन वॉरियर्स: 284 ने पहला और 292 ने दूसरा डोज लगवाया।
5.18 से अधिक उम्र वाले: 1,34,072 ने कोविडशील्ड का पहला डोज लगवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here