प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तीसरा फेज शुरू होगा
बिलासपुर। सांसद अरुण साव की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 के अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 331 कि.मी. की 36 नई सड़कें बनाने के लिए भारत सरकार ने 227 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इनमें गौरेला सहित बिलासपुर जिले की 24 एवं मुंगेली जिले की 12 नई सड़कें शामिल हैं।
सांसद साव ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 के अंतर्गत बिलासपुर जिले में कुल 205 कि.मी. लंबाई की 24 नई सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। इसके लिए कुल 130 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें ये सड़कें शामिल हैः-
बिल्हा विकासखंड
- टी-13 गतौरी से जलसो नहरियाभाठा व्याहा-सेमरताल 7.76 कि.मी.।
- कछार से पेण्डरवा व्याहा-चुमकुऑ 7.30 कि.मी.।
- कोनी से नगोई व्याहा-बिरकोना 8.80 कि.मी.।
- मटियारी बेलतरा रोड से मेलनाडीह (टी-1) व्याहा-चोरहादेवरी, अकलतरी, गढ़वट, अमरियापारा 12 कि.मी.।
- सेंवार से उमरिया व्याहा-भटगांव 6.10 कि.मी.।
कोटा विकासखंड
- टी-3 (बिलासपुर-कटघोरा रोड) से सिलदहा, व्याहा-जंजीराडीह, कालमीतार 7.30 कि.मी.,
- कोटा से खरगहनी 7.50 कि.मी.।
- टी-2 पण्ड्ररापथर्रा से कोटा, व्याहा-रतखण्डी, बरार, सल्का, नवागांव (एस) 16.70 कि.मी.।
- टी-8 गोबरीपाट से पांडाकांपा, व्याहा-बारद्वार 9 कि.मी.।
गौरेला विकासखंड
- सधवानी से लाटा, व्याहा-नेवारी, नवापारा 12 कि.मी.।
- पकरिया अमरकंटक रोड देवरगांव से बिटाटोला, इमलीटोला 5.30 कि.मी.।
तखतपुर विकासखंड
- एस.एच.-08 भुण्डा से गोबरीपाट, व्याहा-तांडा, अमने 6.35 कि.मी.।
- भकुर्रा नवापारा से कोटा-लोरमी रोड, व्याहा-तांडा 5.60 कि.मी.।
- भुण्डा से मंगला, भैसाझार, व्याहा-भौहाकांपा 5.60 कि.मी.।
- तखतपुर से हरदी, व्याहा-पकरिया 10.61 कि.मी.।
- गनियारी से पेण्ड्री, व्याहा-चनाडोंगरी 9.10 कि.मी.।
- एन.एच.-130 संबलपुरी से लाखासार, व्याहा-बहतराई 7.50 कि.मी.।
- सकरी से एन.एच.-130 परसदा, व्याहा-चिचिरदा 5.90 कि.मी.।
मस्तूरी विकासखंड
- पचपेड़ी से ओखर 5 कि.मी., पचपेड़ी से आमगांव, व्याहा-मानिकचौरी 11.10 कि.मी.।
- मल्हार से चौहा, व्याहा-अकोला 10.20 कि.मी.।
- भनेसर से कौड़िया 13.04 कि.मी.।
- पेण्ड्री से खैरा, व्याहा-खुड़ूभाठा 9.70 कि.मी.।
- रिस्दा से हिर्री देवागांव 6 कि.मी.।
मुंगेली जिले की कुल 126 कि.मी. लंबाई की 12 नई सड़कों के लिए कुल 97 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
मुंगेली विकासखंड
- मुंगेली-लोरमी मार्ग पर देवरी से कोदवाबानी 6.91 कि.मी.।
- कुंआगांव से एस.एच.-26 तक 5 कि.मी.।
- लोहड़िया से कोसमा 8.4 कि.मी.।
- बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर रामगढ़ से जमहा, गीधा एमडीआर तक 9.7 कि.मी.।
- टेमरी एमडीआर रोड से चकरभाठा तक 16.9 कि.मी.।
- एन.एच.-130 मुंगेली-बरेला रोड से बटहा तक 8.1 कि.मी.।
पथरिया विकासखंड
- मुंगेली-पथरिया एमडीआर रोड से गंगद्वारी व्याहा-नहनाजोता 12.75 कि.मी.।
- मोतिमपुर से खैरझिटी पदमपुर, बिरगांव तक 14.6 कि.मी.।
- पथरिया लमती सड़क से छिंदभोग तक 10.2 कि.मी.।
लोरमी विकासखंड
- लालपुर थाना, देवरहट से तेलियापुरान तक 11.85 कि.मी. ।
- एस.एच.-10 लीलापुर से राम्हेपुर तक 11.4 कि.मी. ।
- एस.एच.-26 कोदवामहंत से कोसाबाड़ी कंचनपुर तक 9.1 कि.मी. ।