बिलासपुर। डीजल पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने आज कई स्थानों पर सांकेतिक चक्का जाम किया। गुरुनानक चौक में दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, सचिव महेश दुबे रविंद्र सिंह, अनीता लव्हात्रे आदि ने 5 मिनट चक्का जाम किया और डीजल पेट्रोल तथा खाद्य तेलों के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि का विरोध जताया।
तखतपुर में संसदीय सचिव और विधायक रश्मि सिंह चक्का जाम में शामिल हुईं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, सुरेश ठाकुर, मुन्ना श्रीवास, बिहारी देवांगन, बिरझेराम सिंगरौल, मुकीम अंसारी, हरविंदर हूरा आदि उपस्थित थे।