बिलासपुर। शराब के नशे में धुत दो भाईयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मिनी बस्ती जरहाभाठा के एक मकान में दो भाई धर्मेन्द्र (24 वर्ष) और जितेन्द्र टंडन (26वर्ष) का परिवार रहता था। दोनों का घर जुड़ा हुआ है। रात 10.30 बजे शराब के नशे में धुत आरोपी धर्मेन्द्र घर पहुंचकर अपनी भाभी के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वाद-विवाद करने लगा। इस पर जितेन्द्र वहां पहुंचा और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ही नशे में थे। कुल्हाड़ी, स्टिक और रॉड लेकर दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। आरोपी ने बड़े भाई जितेन्द्र के पेट पर बेसबॉल से वार किया। मारपीट के बाद जितेन्द्र घर पर घायल अवस्था में ही सो गया। इधर धर्मेन्द्र ने रात में ही सिविल लाइन थाने पहुंचकर भाई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी धर्मेन्द्र अपराधी किस्म का है जिसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। इधर सुबह जितेन्द्र की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई। मालूम हुआ कि पेट में अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हुई है। सिविल लाइन थाने में सूचना मिलने पर आरोपी धर्मेन्द्र को 30 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे हमले में इस्तेमाल किया गया बेसबाल का बेट और खून से सना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है। कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अलावा उप निरीक्षक श्याम लाल गढ़ेवाल, प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया, आरक्षक जय साहू, संजीव जांगड़े और रवि कोमल का योगदान रहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here