बिलासपुर। धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी है। टोकन सिस्टम होने से धान बेचने के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ रहा है। किसान अपनी बारी आने पर धान की तौलाई करा रहे है। जांजगीर जिले में धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त ड़ॉ. संजय अलंग से चर्चा के दौरान किसानों ने उक्त बातें कहीं।
संभागायुक्त ने आज जांजगीर जिले में सेवा सहकारी समिति तिलई धान खरीदी केन्द्र का जायजा लिया। इस केन्द्र में पहुंचे किसान बहुत उत्साहित थे। वे उन्हें टोकन के अनुसार बिक्री के लिये केन्द्र पहुंचे थे। संभागायुक्त ने उनसे खरीदी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा किसानों को न हो इस बात का ध्यान रखते हुए पूरी खरीदी अवधि तक बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश भी उन्होंने खरीदी केंद्र प्रभारी को दिया। डॉ. अलंग ने बारदाने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी से कहा कि किसानों को स्वयं के बारदाने में धान लाने के लिए प्रोत्साहित करें।
डॉ. अलंग ने खरीदी केन्द्र में रखे नमी मापक यंत्र को देखा। समितियो में नये यंत्र दिये गये है। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में उपयोग में लाये जा रहे पुराने यंत्रों को बदल कर अच्छी गुणवत्ता के नये नमी मापक यंत्र का उपयोग करने का निर्देश दिया, जिससे धान की नमी की शुद्धता के साथ पता लगाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ जांजगीर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here