एर्राबोर से लौटकर भाजपा विधायक रंजना साहू ने लगाया आरोप

रायपुर। सुकमा जिले के पोटा केबिन में 5 साल की बच्ची से रेप के मामले में भाजपा जांच दल ने आरोप लगाया है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का है। इसकी नए सिरे से जांच होनी चाहिए।
भाजपा विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में सुकमा जिले के यर्रा बोर्ड स्थित पोटा केबिन आवासीय विद्यालय में बीते दिनों पहली कक्षा की एक 5 वर्षीय बालिका से रेप का मामला सामने आया था। सुरमा पुलिस ने इस मामले में विद्यालय की महिला चपरासी के पति को दुष्कर्म के मामले में और हॉस्टल की अधीक्षिका को जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना की जांच के लिए विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में भाजपा ने एक जांच दल बनाया था जिसमें पूर्व मंत्री लता उसेंडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत तथा भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुधीर पांडे शामिल थे।
भृत्य का पति गिरफ्तार, अधीक्षिका पर भी पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज 
रायपुर लौटकर भाजपा एकात्म परिसर में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा कि हमें वहां जाने से रोकने की हरसंभव कोशिश की गई। पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने बाकी छात्राओं से बात की और आवासीय विद्यालय का मुआयना किया है। बच्ची के बारे में हमें पता चला है कि उसके परिवार का हाल-चाल जानने कोई नहीं किया जबकि वहां से 2 किलोमीटर दूरी पर ही मंत्री एक उद्घाटन के कार्यक्रम में फीता काट रहे थे। हमें जानकारी मिली कि बच्ची दर्द से करा रही है और उसे वॉशरूम जाने में भी दिक्कत हो रही है। विद्यालय की बच्चियों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां की क्षमता 500 बच्चों की है जहां 440 रह भी रही है लेकिन इस घटना के बाद घबराए परिजन उन्हें हॉस्टल से वापस ले जा रहे हैं। महिला होमगार्ड की नियुक्ति नहीं की गई है। एक भी सीसीटीवी कैमरा छात्रावास में नहीं दिखा। एक कमरे में 40 50 बच्चियां सोती है जहां हॉस्टल की महिला स्टाफ की ड्यूटी होनी चाहिए जो नहीं है। हॉस्टल में पुरुषों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। इस मामले में रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो काफी नहीं है या मामला सामूहिक दुष्कर्म का प्रतीत होता है। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here