बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विकास भवन के सामने महिलाओं के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए धरना प्रदर्शन दिया और बाद में राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

सभा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि विगत 2 वर्षो में प्रदेश में जिस तरह अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है वह गहन चिंता का विषय है। भाजपा शासनकाल के दौरान महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जितनी भी योजनायें डॉ.रमन सिंह की सरकार में प्रारंभ की गई थी। इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। भूपेश सरकार के बनने के बाद जनवरी 2019 से लेकर दिसम्बर 2020 तक छत्तीसगढ़ राज्य में 5300 से ज्यादा रेप के मामले हुए हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य आर.विभा राव ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के प्रति सरकार का ध्यान नहीं है। जो सरकार शराबबंदी के नाम पर सत्ता में आयी वह अब शराब के अवैध कारोबार में संलग्न है, जिसकी वजह से आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार महिला उत्पीड़न के मामलों की उचित जांच नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि नारी शक्ति की ऐसी उपेक्षा पहले कहीं भी किसी भी सरकार में देखने को नहीं मिली। महिलाओं के आर्थिक समृद्धि के सभी द्वार बंद कर दिए गए हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, सुधा गुप्ता, विभा गौरहा, चांदनी भारद्वाज, सुनीता मानिकपुरी, नुरीता कौशिक, नुरी कौशल, भावना शुक्ला, पुनीता डहरिया, पुष्पलता, निधि जैन, प्रतीभा देवांगन, गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे, गंगा साहू, जया पाण्डेय, नीरा ठाकुर, लक्ष्मी साहू, एल्किना मिरी, प्रभा विश्वकर्मा, सीमा पाण्डेय, रजनी सोनी, निरजा सिन्हा, संध्या चौधरी, रश्मि मौर्य, सविता जायसवाल, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर, शैल भोई, चंदना गोस्वामी, मध्याबाला टंडन, प्रतिभा मिश्रा, नागेश्वरी साहू, रामप्यारी यादव, सविता नामदेव, रूपाली गुप्ता, अंजनी दुबे, मीना बोले, पुष्पा तिवारी, कंचन दुसेजा, मीना बाई धृतलहरे, अनीता जांगड़े, रीता खांडेकर, गौरी साहू, मंजुला सिंह, सुशीला जांगड़े, शिवानी खांडेकर, सुशीला कौशिक आदि उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here