बिलासपुर। शहर विधायक शैलेष पांडेय के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने केट काटकर उन्हें बधाई दी। राज्यपाल ने भी उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दीं।

विधायक पांडेय का जन्मदिन 30 मई को था। आज रायपुर में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर केक भी काटा गया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरण दास महंत, सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन,  कांग्रेस सांसद और विधायकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विधायक पांडेय को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विधायक शैलेष पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।

ज्ञात हो कि बिलासपुर में उनके समर्थकों की ओर से सोमवार की शाम को एक आयोजन स्थानीय एक होटल में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, कांग्रेस व अन्य दलों के नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here