बिलासपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने अपील की कि 9 सितंबर को बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे।

इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जयप्रकाश नड्डा पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे थे। इसे लेकर आज भाजपा कार्यालय में बैठक रखी गई थी। कौशिक ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा के प्रदर्शन की तारीफ भी की। सभा में जिला संगठन प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर घेराव के कार्यक्रम ने कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया। इसी तरह नड्डा के स्वागत कार्यक्रम को यादगार बनाना है। जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने भी सभा को संबोधित किया। 

बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजा पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, विधानसभा प्रभारी गुलाब सिंह चंदेल, प्रदीप नामदेव, मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here