मायके में भी पीछा नहीं छोड़ा, पति ने कर ली खुदकुशी

सक्ती। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के चलते महिला का घर टूट गया और पति ने भी खुदकुशी कर ली थी।

घटना डभरा थाने के खरकेना ग्राम का है। आरोपी आर्यन रत्नाकर (25 वर्ष) एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता था। उसने महिला का मोबाइल नंबर कहीं से हासिल किया और उसे कॉल व मेसैज करने लगा। महिला ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। बाद में चुनाव प्रचार के बहाने वह घर पहुंचा और छेड़छाड़ की। उसने बात नहीं करने पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। 27 जनवरी 2020 को आरोपी ने महिला को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अंतरंग संबंध का वीडियो भी बना लिया। महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया तो उसने अपने कुछ दोस्तों को वीडियो दिखा दिया और धमकी दी कि इसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लगातार दुषकर्म के चलते महिला गर्भवती हो गई तो उसने अपने भतीजे जैनिथ से दवा मंगाकर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार घर पहुंचकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सास ने एक दिन उसे घर में देखा तो उसे भगा दिया। पति ने आरोपी को धमकाया पर वह लगातार दबाव बनाकर संबंध बनाता रहा। इसके चलते पति ने उसे घर से निकाल दिया और वह मायके में रहने लगी। आरोपी मायके में आकर भी परेशान करने लगा। वह पीड़िता और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पिछले साल पति ने इस संबंध के चलते आत्महत्या भी कर ली। महिला ने डभरा थाने में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here