राजनांदगांव। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 3 साल बाद पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। आरोपी के खिलाफ अंबागढ़ चौकी थाना में 363,366 व 376 तथा 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले अगस्त 2017 में पीड़िता ने अम्बागढ़ चौकी थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।इसके बाद पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। सूचना के बाद पुलिस की टीम दल्लीराजहरा के कच्चे माइंस गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here