कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।रवि सोमवार को दिल्ली का दौरा करेंगे और संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि जेपी नड्डा ने इस साल जनवरी में विधिवत रूप से पार्टी की कमान संभाली थी और अब सितंबर के आखिर में जाकर उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है।पार्टी संविधान के अनुसार केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा 39 पदाधिकारी 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया जाता है। नड्डा की टीम में अभी 12 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव और 13 सचिव बनाए गए हैं। इस लिहाज से एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिवों के पद रिक्त हैं। महिला मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा होना भी अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here