बिलासपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सात मई मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर समाज के विप्रजनों का अभिनंदन भी किया जायेगा।

आयोजन समिति की ओर से पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने बताया कि उत्सव की तैयारी के लिए एक बैठक रविवार को मां भगवती हरदेवलाल मंदिर में रखी गई। शोभायात्रा दयालबंद स्थित मां शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला, बृहस्पति बाजार पहुंचेगी। यहां समाज के विप्र जनों को सम्मानित भी किया जायेगा। सभी वक्ताओं ने विप्र समाज की एकता की शपथ ली। बैठक का संचालन शिवम् दुबे और आभार प्रदर्शन टाइगर दुबे ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से  बी.के पान्डेय, आर.पी शुक्ल, डॉ. राजीव अवस्थी, राकेश शर्मा, राजेश पान्डेय, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, महेश दुबे, विनय शर्मा, राजकुमार शर्मा,अजीत शुक्ल, राजा ओझा, विकास दुबे,अमित शुक्ल, डॉ. संजय पान्डेय, हरेंद्र तिवारी, गौरव शुक्ल, प्रणय शर्मा, संदीप बाजपेयी, संजय तिवारी, विमल तिवारी, विकास तिवारी, ए.पी. त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, दिव्यप्रकाश दुबे, दीपकराज तिवारी, नवीन तिवारी, हरिओम शर्मा, राजेश अवस्थी, नवीन दुबे, अमित दुबे, कृष्ण मुरारी दुबे, कृष्ण मोहन पान्डेय, डॉ. अजीत तिवारी, रितेश शुक्ल, शिवा मिश्र, अश्विन पान्डेय, अंकित पाठक, रमेश पान्डे, सुमित दुबे, प्रिंस दुबे, मिक्की मिश्र, हिमांशु, यश शर्मा, अतुल मिश्र, आलोक बाजपेयी, किशन शुक्ल, रविन्द्र चौबे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here