बिलासपुर। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे कांग्रेस कमेटी के जन-जागरण अभियान के 15वें दिन आज जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि जब क्रूड आयल मांगा था तो कांग्रेस सरकार के समय 60 से 70 रुपये में पेट्रोल मिलता था। आज सस्ता है तो मोदी 100 से ऊपर में बेच रहे हैं। कांग्रेस के समय 50 पैसे भी रेट बढ़ता था तो भाजपा के लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर नौटंकी करते थे। आज महंगाई केवल डीजल की कीमत की वजह से बढ़ रही है। जो हार्वेस्टर 1800 रुपये में उपलब्ध था आज 2500 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली बॉर्डर में 14 माह में 600 किसान मर गए, पर प्रधानमंत्री मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ा। जैसे ही पंजाब और यूपी में चुनाव आया, हार की डर से मोदी ने बिल वापस ले लिया। बिल वापसी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार आवाज उठा रहे थे। अंततः सरकार को झुकना पड़ा।

मुंगेली चौक से कुदुदंड बृहस्पति बाजार होते हुए राजेंद्र नगर चौक में आज की पदयात्रा समाप्त हुई। इसमें शहर अध्यक्ष विजय पांडे, शहर प्रभारी अरुण सिंघानिया, महापौर रामशरण यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। पदयात्रा में विधायक शैलेश पांडे, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह सहित अनेक नेता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here