बिलासपुर। अटल बिहारी विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष पद पर सौमित्र तिवारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किये गये।

उपाध्यक्ष गौरव साहू, सचिव हामिद अब्दुल्ला, सह-सचिव जितेन्द्र गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष लतिका भाटिया को बनाया गया। पर्यवेक्षक का दायित्व डॉ. एच.एस. होता ने निभाया। तिवारी ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि यह संगठन विश्वविद्यालय परिवार एवं सभी प्रोफेसरों के हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यकताओं से विवि प्रशासन को अवगत कराते हुए पूरा करायेगा। कुलपति ने शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के हितों को मजबूत करने की अपेक्षा की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here