बिलासपुर। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न-दृष्टा स्व. खूबचंद बघेल की 121वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों व अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनका स्मरण किया।

इस अवसर पर नूतन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित किया गया। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्व. खूबचंद बघेल के सपनों का छत्तीसगढ़ गढ़ने में लगे हैं। ग्रामीण जन-जीवन पर केन्द्रित योजनायें बनाई जा रही हैं, जिससे किसान और गांव खुशहाल हो। सरकार ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना भी लागू की है।

महापौर रामशरण यादव ने कहा कि डॉ. बघेल का जीवन हमें गरीब, मजदूर और किसान की उन्नति के बारे में सोचने की प्रेरणा देता है। उनके रास्ते पर ही चलकर हम समृद्ध छत्तीसगढ़ और समाज बना सकते हैं। महापौर ने प्रतिमा स्थल पर स्टील की सीढ़ी तथा सौंदर्यीकरण की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने डॉ. बघेल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने उनका जीवन परिचय दिया और कहा कि वे जाति, धर्म, लिंग के भेदभाव से परे उन्नत समाज की परिकल्पना रखते थे। चिकित्सक होते हुए भी उन्होंने गरीबों और किसानों के बारे में सोचा। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वर्षों सांसद और विधायक रहे। छत्तीसगढ़ की माटी व संस्कृति में रचे बसे थे और पृथक छत्तीसगढ़ की मांग को लेकर अनेक बार आंदोलन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस से ऋषि पांडेय, विनोद साहू, अजय यादव, सुभाष ठाकुर आशा पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ी सपूत सम्मान 

डॉ. खूबचंद बघेल सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश सोन्थलिया और सेंदरी के दूजराम को पर्यावरण के क्षेत्र में तथा नीलेश मसील को कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने के लिये डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ी सपूत सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक भुवन वर्मा व समिति के महासचिव डॉ. शंकर यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. निर्मल नायक, विनय शुक्ला, रामकुमार वर्मा, सुरेश कश्यप, चंद्र प्रकाश वर्मा, एल के गहवई, भविष्य चंद्राकर, पूर्ण चंद्रा, प्रकाश बंजारे, हीलेन्द्र ठाकुर, बृजेश साहू, नंदिनी पाटनवार, तानसेन चंद्रवंशी, डॉ. सोमनाथ यादव, राजेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here