बिलासपुर। डॉ सी. वी. रामन विश्वविद्यालय में तकनीकी रूप से दक्षता और डॉक्यूमेंटेशन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पांच दिवसीय एक्सपर्ट ट्रेनिंग वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में विषय विशेषज्ञ एमएस ऑफिस, इंटरनेट, गूगल डॉक, गूगल शीट, गूगल क्लासरूम, ई लर्निंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो एडिटिंग, मीटिंग एप्स सहित अनेक विषयों पर जानकारी दी जा रही है। यह वेबीनार एचआर और आइक्यूएसी सेल द्वारा आयोजित किया गया है।
गौरव शुक्ला, कुलसचिव, सीवीआरयू कोटा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि अब का समय प्राध्यापकों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ के इंटरनेट सहित तकनीकी रूप से अपडेट लोगों का ही है। वही सरवाइव कर पाएगा जो तकनीकी रूप से बहुत दक्ष हो। इस एक्सपोर्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने विषय में दक्ष विश्वविद्यालय के अधिकारी जानकारी साझा कर रहे हैं।

इस वेबिनार में डिस्टेंस एजुकेशन के डायरेक्टर अरविंद तिवारी गूगल डॉक, गूगल मीट, वीडियो एडिटिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग सहित  विभिन्न विषयों पर जानकारी दे रहे हैं। सहायक कुलसचिव गोविंद वर्मा, अभिषेक शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला व अमित जायसवाल प्रतिदिन कार्यालय में उपयोग होने वाले एमएस आफिस एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी दे रहे हैं। सहायक प्राध्यापक अभिषेक पाठक व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजीव पीटर भी अनेक विषयों जानकारी देंगे। यह जानकारी सभी अधिकारी, कर्मचारी व अन्य स्टाफ के साथ विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। शुक्ला ने बताया कि इस अपडेशन प्रोग्राम में विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत अधिकारी कर्मचारी और प्राध्यापक शामिल हो रहे हैं। साथ ही साथ देश के कई राज्यों के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के लोग भी बड़ी संख्या में जुड़े हैं।

सीवीआरयू में महिला उत्पीड़न पर वेबिनार  

विश्वविद्यालय के वूमेन सेल द्वारा वूमेन हराशसमेंट इन डिजिटल स्पेस विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने डिजिटल स्पेस पर उत्पीड़न और उससे बचाव के संबंध में जानकारियां दीं। इस दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की विधि विभाग की डीन प्रोफेसर मोना पुरोहित ने सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इसके बारे में विस्तार से बताया।  रायगढ़ के पुलिस साइबर सेल के इंचार्ज दुर्गेश सिंह ने साइबर अपराध और इसकी तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। रायगढ़ के एएसपी राजेंद्र प्रसाद ने महिलाओं के अधिकारों और उनके संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी। यह आयोजन वूमेन सेल और डिपार्टमेंट ऑफ लॉ द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर वूमेन सेल की अध्यक्ष डॉ. नमिता भारद्वाज, सचिव अमृता वर्मा, विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक जे.के. पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here