बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित कर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा में शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि अहमद पटेल का कांग्रेस में योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने निगम और पंचायत जैसे चुनाव राजनीति की शुरुआत की और 1977 में लोकसभा के लिए चुनाव जीतकर इतिहास रचा। पटेल तीन बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ काम करने का मौका मिला। अहमद पटेल 2001 से सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार और रणनीतिकार थे। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनका असमय निधन अपूरणीय क्षति है, जिसे नहीं भरा जा सकता ।  पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने भी श्रद्धांजलि दी। संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में विनोद साहू, अजय यादव, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, सुभाष ठाकुर, मनीष गरेवाल, बजरंग बंजारे, सीमा घृतेश, अज़रा खान, सुरेश टण्डन, राम प्रकाश साहू, हरमेंद्र शुक्ला, अर्जुन सिंह, भरत जुर्यनी, रामचन्द्र क्षत्रिय, अनिल पांडेय, रफ़ीक़ खान, अकबर खान, इरफान खान, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन चंद्राकर, सुहैल अहमद, अजय काले, हेमन्त दिघ्रस्कर, रवि ठाकुर, सन्तोष साहू, ब्रम्हदेव, दीपक रायेचेलकर, जावेद मेमन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here