बिलासपुर। विकलांगता पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पहली ऑनलाइन काव्य गोष्ठी प्रतियोगिता के परिणाम आयोजक अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् द्वारा घोषित कर दिये गये हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से डॉ. नीलिमा मिश्रा प्रयागराज व प्रतीश कुमार शर्मा रायपुर को दिया गया है।

यह प्रतियोगिता परिषद् ने बीते 9 अगस्त को लॉकडाउन के दौरान आयोजित की थी। पहली बार हुई विकलांगता पर काव्य प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागी शामिल हुए।

अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् के विकलांग- विमर्श शोध पीठ के निदेशक डॉ. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, दीपिका दुबे सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ नीलिमा मिश्रा प्रयागराज एवं प्रतीश कुमार शर्मा रायपुर को मिला।  द्वितीय पुरस्कार बुधराम यादव बिलासपुर एवं डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह बीना मध्य प्रदेश को, तृतीय पुरस्कार उदय पटेल मुंबई एवं आकाश कुमार बेंगलुरू को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार विकास सिंह सिंगरौली मध्य प्रदेश, पिंटू राम साहू रायपुर, स्वर्णिम शुक्ला बिलासपुर, शशिदीप मुंबई व शैली कौशिक बिलासपुर को दिया गया। चयनित सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। तकनीकी सहायक श्रीवंत सिंह एवं डॉ. अनिता सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें देश की विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें विकलांग प्रतिभागी भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here