बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र का शव उसके किराये के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला कहा है, पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

छात्र यथार्थ पांडे (22 वर्ष) सिंहपुर, शहडोल का रहने वाला था। वह यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी का छात्र था। कपिल नगर सरकंडा में वह कुछ दोस्तों के साथ किराये के मकान में रहता था, पर बाद में उनके साथ कोई विवाद हो गया था तो किराये का अलग रूम लेकर रहने लगा था। उसके परिजनों को यथार्थ को फोन लगाया तो बात नहीं हो रही थी। तब उन्होंने यथार्थ के दोस्तों को फोन लगाकर पता करने के लिए कहा। दोस्त जब यथार्थ के रूम में जाकर दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। भीतर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। तब उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर यथार्थ का शव फंदे से लटका था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के परिजन कह रहे हैं कि यथार्थ के शरीर में चोट के निशान हैं, उन्हें उसकी हत्या की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here