विश्वविद्यालय के लिये यह गौरव का पल-कुलसचिव

बिलासपुर। डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय को 9वीं फिक्की हायर एजुकेशन एक्सीलेंट एवार्ड 2023 के तहत युनिवर्सिटी ऑफ द ईयर-स्टेब्लिस्ड प्रदान किया गया है। फिक्की एवार्ड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए सीवीआरयू को यह अवार्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित समारोह में कुलसचिव गौरव शुक्ला ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

कुलसचिव शुक्ला ने बताया कि अवार्ड लिए पूर्व निर्धारित उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के बिंदुओं पर जानकारी ली जाती है। सभी बिंदुओं पर खरा उतरने के बाद विश्वविद्यालय का चयन किया जाता है। सीवीआरयू इन मापदंडों पर खरा उतरा है। विशेषज्ञों की टीम ने देशभर के विश्वविद्यालयों का सर्वे करने के बाद सीवीआरयू का चयन किया है। दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह मे देशभर के शिक्षाविद् व विचारकों ने भाग लिया।

शुक्ला ने कहा कि यह अवार्ड सीवीआरयू के लिए गौरव की बात है। यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर- स्टेबलिस्ड कैटेगरी में देश के 15 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों ने दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें सीवीआरयू का चयन किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय की अकादमिक व प्रशासनिक जानकारी साझा करते हुए बताया था कि यह मध्यभारत का सबसे बड़ा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय है जो आदिवासी क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान कर रहा है। सीवीआरयू को निजी क्षेत्र का पहला विश्वविद्यालय होने का गौरव भी प्राप्त है। यहां से उत्तीर्ण विद्यार्थी भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिष्ठित फिक्की अवार्ड मिलने पर कुलपति प्रो. रविप्रकाश दुबे ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here