16 से 20 दिसंबर तक रोहतक में देश की चयनित टीमों से होगा मुकाबला

बिलासपुर। डॉ.सी.व्ही रमन विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के ईस्ट जोन कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उड़ीसा में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित ईस्ट जोन की कबड्डी प्रतियोगिता में 4 विश्वविद्यालयों की टीमों से मुकाबला करते हुए सीवीआरयू के खिलाड़ियों ने अपना स्थान सुनिश्चत किया है। 16 से 20 दिसंबर तक रोहतक में होने वाले ऑल इंडिया कबड्डी चैम्पियनशिप में उसका अगला मुकाबला देश की चयनित टीमों से होगा।
विवि के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि कई वर्षों से सीवीआरयू भारतीय विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। हम ईस्ट जोन में शामिल किए जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए सभी प्रतियोगिताएं एआईयू द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार भी ईस्ट जोन कबड्डी प्रतियोगिता उड़ीसा के रामचंद्र भंजदेव विवि में किया गया। इसमें सीवीआरयू की टीम ने 4 लीग मैच खेले। इनमें सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीवीआरयू ने बलिया विवि से जीत दर्ज की। इसके बाद एडामॉस विवि पश्चिम बंगाल से मैच 32-32 में टाई रहा। सीवीआरयू को ईस्ट जोन कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। 16 से 20 दिसंबर तक रोहतक में सभी जोन से विजयी टीमें हिस्सा लेंगी। शुक्ला ने कहा कि इस सफलता से विवि में उत्साह है। सीवीआरयू के विद्यार्थियों में प्रतिभाएं हैं। हर मंच में यहां के विद्यार्थी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। दूसरी ओर सीवीआरयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के दो विद्यार्थियों का चयन छत्तीसगढ की रणजी टीम में हुआ। चयनित मयंक और शहबाज फाइलन ईयर के छात्र हैं। टीम  देश के अलग-अलग राज्यों की रणजी टीम से खेलेगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों का भारतीय टीम में शामिल होने का रास्ता खुल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here