बिलासपुर। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज ने आज सुबह हजारों की संख्या में आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में प्रख्यात लोक एवं पॉप सिंगर दलेर मेंहदी भी अपने गुरुजस गायन व  भक्तिगीतों के साथ समां बांधते हुए साथ चले।

 

सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा स्थित धन गुरु नानक दरबार में हजारों की संख्या में दीप जलाये गये हैं और रोशनी की गई है।

यहां से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी में सबसे आगे पंज प्यारे गुरुनानक देव की आदमकद प्रतिमा के साथ-साथ चल रहे थे। इनके मार्ग की सफाई भी की जा रही थी। घोड़े, बग्धी और झांकियों से सुसज्जित वाहनों का आकर्षण बना हुआ था।

बिलासपुर जिले के अलावा, मुंगेली, रायपुर भाटापारा, तखतपुर सहित अनेक स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रभात फेरी में पहुंचे थे। प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, बृहस्पति बाजार, प्रताप टॉकीज चौक, सरकंडा पुराना पुल, सरकंडा नया पुल होते हुए नेहरू चौक से जरहाभाठा चौक पहुंची। यहां से यह प्रभात फेरी वापस दरबार साहिब पहुंची।

प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों का आज समापन हो रहा है। रात्रि में लंगर का कार्यक्रम भी रखा गया है। धन गुरु नानक दरबार साहब के प्रबंध समिति की ओर से डॉ. हेमन्त कलवानी, प्रकाश जज्ञासी, सुरेश वाधवानी आदि ने सभी से आग्रह किया है कि अरदास व लंगर में शामिल होकर हों।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here