बिलासपुर। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर एवं समूह साध संगत के संयुक्त प्रयासों से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की सेवाएं शुरू की गई हैं। जो इमरजेंसी में सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज के लिए लाभदायक हैं।

इस कोरोना महामारी में हास्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसी हालत में जब तक मरीज को जगह मिले या एम्बुलेंस आने में देरी हो तब तक सांस लेने में यह ऑक्सीजन मशीन लाभदायक होगी। इसे तत्काल घर ले जाकर लगाया जा सकता है। मरीज को यह चार पांच घंटे तक परेशानी से बचाएगी। अभी दो मशीन से सेवा शुरू की गई है। दो मशीन जल्द आ जाएंगी। मरीज के लिये यह मशीन गुरुद्वारा दयालबंद से लेना होगा एवं काम हो जाने के बाद वापस वहीं छोड़ना होगा। इसके लिये तीन हजार रुपये डिपॉजिट करना होगा, जो वापस किया जायेगा। मेंटेनेंस का खर्च 200 प्रतिदिन देना होगा। ले जाने वाले को अपने आधार कार्ड कीफोटो कॉपी व दो मोबाइल नंबर देने होंगे। अन्य जानकारी के लिये प्रीतपाल सिंह गम्भीर, सुरेन्द्र सिंह गुम्बर, प्रिंस भाटिया,  दर्शन छाबड़ा,  भूपेन्द्र सिंह गांधी, जसपाल सिंह होरा, जसपाल सिंह सेठी,  तनवीर सिंह छाबड़ा लवली,  अजीत सिंह गम्भीर,  अजीत सिंह टुटेजा, इंदरजीत सिंह सलूजा, रूबी कौर छाबड़ा से संपर्क किया जा सकता है। इस सेवा कार्य में अनिल सलूजा, पवन अजमानी, श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोरा,  पूर्व अध्यक्ष गुरदेव सिंह गांधी, अमोलक सिंह टुटेजा, अजीत सिंह गम्भीर, गुरमीत सिंह गम्भीर, जगदीप सिंह मक्कड़, गोल्डी सिंह, असितपल सिंह जुनेजा, हरजीत सिंह छाबड़ा का विशेष सहयोग रहा। आज गुरुद्वारे में ज्ञानी मान सिंह द्वारा करोना महामारी को संसार से दूर करने की अरदास भी की गई।

इस मशीन को प्राप्त करने हेतु, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दयालबंद के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोरा
9425220706, असीतपाल सिंह जुनेजा 9827196222, अजीत सिंह गंभीर 9300311153, जगदीप सिंह मक्कड़ 9098752222  पवन अजमानी, अनिल सलूजा से करके ले सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here