बिलासपुर : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर को कांग्रेस लगातार आक्रामक मूड में है। दिल्ली से लेकर हाथरस तक और हाथरस से लेकर छत्तीसगढ़ तक बीजेपी पर लगातार कांग्रेस हमला कर रही है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सीएम योगी और पीएम मोदी पर हमलावर है। बिलासपुर में भी विधायक शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आज बिलासपुर में शहर ज़िला महिला कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म के खिलाफ पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।इस दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने कहा की देश की बेटी के साथ हुए अन्याय और अत्याचार की समस्त सीमाओं को लांघने वाले कुकृत्य के विरोध में नरेन्द्र मोदी और योगी का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सभी महिला कार्यकर्ता विधायक ,अध्यक्ष ज़िला और शहर महिला और पुरुष और प्रदेश की पदाधिकारी मौजूद रही ।उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर को कांग्रेस लगातार आक्रामक मूड में है। दिल्ली से लेकर हाथरस तक और हाथरस से लेकर छत्तीसगढ़ तक बीजेपी पर लगातार कांग्रेस हमला कर रही है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सीएम योगी और पीएम मोदी पर हमलावर है। बिलासपुर में भी विधायक शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आज बिलासपुर में शहर ज़िला महिला कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुष्कर्म के खिलाफ पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।इस दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने कहा की देश की बेटी के साथ हुए अन्याय और अत्याचार की समस्त सीमाओं को लांघने वाले कुकृत्य के विरोध में नरेन्द्र मोदी और योगी का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सभी महिला कार्यकर्ता विधायक ,अध्यक्ष ज़िला और शहर महिला और पुरुष और प्रदेश की पदाधिकारी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here