नई दिल्ली : गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। लेकिन, उनके काफिले को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया। जिसके बाद दोनों हाथरस पीड़िता से मिलने के लिए पैदल ही रवाना हो गए। लेकिन, अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नेताओं के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी कांग्रेस ने दी है। पैदल जाने के दौरान पुलिस और राहुल के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिस कारण वो जमीन पर गिर गए। प्रियंका वाड्रा के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।राहुल गांधी ने गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस से पूछा, मैं अकेला यहां से हाथरस जाना चाहता हूं। मुझे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है मुझे ये बता दीजिए। जिसके बाद पुलिस ने कहा, “हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा 188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।”गौरतलब है कि हाथरस जिले में धारा 144 लागू है। जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। पांच से अधिक लोग एक जगह इकठ्ठा होने पर रोक है। जिलाधिकारी पी लक्षकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जिले में पहुंचने की जानकारी से इनकार किया था। पी लक्षकार ने कहा था कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि जिले में मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here