उच्च-शिक्षा में सर्वोत्तम दर्जा अर्जित करने वाला राज्य का पहला निजी विश्वविद्यालय

बिलासपुर। प्रतिष्ठित इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप ने बिलासपुर कोटा में संचालित डॉ. सी. वी. रामन निजी विश्वविद्यालय को प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों की रैकिंग मे प्रथम स्थान दिया है। रैंकिंग के लिए 10 बिंदुओं पर सर्वे किया गया, जिसमें कि सीवीआरयू ने सभी मापदंडों को पूरा किया।
डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला एवं कुलपति रवि प्रकाश दुबे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है, कि इंडिया टुडे जैसे प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप ने सीवीआरयू को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में पहले नंबर में स्थान दिया। रैंकिंग के 10 से अधिक बिंदु तय किए गए। इनमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा, अधोसंरचना, विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं, पाठ्यक्रम,  सहित अनेक विषय शामिल थे।

शुक्ला ने बताया कि इसमें देश के लगभग सभी क्षेत्रों के विश्वविद्यालय शामिल किए गए। प्रदेश का यह प्रथम निजी विश्वविद्यालय है, जिसे नैक से बी प्लस ग्रेडिंग प्राप्त है। इस कोरोना वायरस संक्रमण के समय में डॉ. सी वी रामन विश्वविद्यालय तकनीकी रूप से अपडेट रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई सहित सभी कार्य ऑनलाइन ही हो रहे हैं। यह विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम निजी विश्वविद्यालय है, जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में उच्च-शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए न्यूनतम अधोसंरचना से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सीवीआरयू ने अपना कार्य प्रारंभ किया था  और स्वस्थ अकादमिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को साल दर साल विकसित करते हुए प्रादेशिक, राप्ट्रीय एवं अंतर्राप्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की और प्रदेश का सबसे बड़ा तकनीकी संपन्न, आधुनिक अधोसंरचना एवं सूचना तकनीकी का उपयोग करने वाला विश्वविद्यालय बना।

कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने इस बारे में कहा कि राप्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हुए हम मूल्य आधारित शिक्षा दे रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को कौशल में दक्ष किया जा रहा है। यह प्रयास समाज की समय सापेक्ष आवश्यकताओं को पूरा करेगा। विश्वविद्यालय ने अपने उद्देश्यों के अनुरूप शोध के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की प्रयोगशाला तथा पुस्कालय की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए आवश्यक वातावरण तैयार किया। विश्वविद्यालय में उपकरणों से परिपूर्ण प्रयोगशालाएं, अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, 50 हजार से अधिक पुस्तकों एवं राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो, रेडियो रामन् 90.4 स्थापित किया गया है, जो वनांचल लेकर ग्रामीण अंचल और शहर के घर-घर तक उच्च शिक्षा की अलख जगा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here