तखतपुर। (टेकचंद कारड़ा)  तीन दिन पहले पत्नी से झगड़े के बाद घर से नाराज होकर निकले युवक की लाश आज सुबह सड़ी-गली हालत में एक पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बहतराई का नरोत्तम राव 34 वर्ष बीते शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद घर से चला गया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। तीन दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह सकरी में उसकी लाश डामर प्लांट के सामने स्थित सागौन के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। लाश सड़ चुकी थी। उसकी पहचान नरोत्तम राव के रूप में हुई। घटनास्थल के पास उसकी बाइक भी पड़ी हुई मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here