बिलासपुर। नगर में रहने वाले मुंगेली के परिवारों का होली मिलन समारोह गजानन मंदिर परिसर परिजात कॉलोनी में रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव थे। जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण चौहान भी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत अंजली अशोक गोवर्धन, डॉ. विनय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता,डॉ. विनय पाठक, अधिवक्ता अवनीश दीवान एवं मुंगेलिहा परिवार के अन्य सदस्यों ने किया। उन्हें श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण में डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुंगेलिहा होली मिलन समारोह का यह 15वां वर्ष है। इसमें बिलासपुर में निवास करने वाले मुंगेलीवासी हर्षोल्लास से भाग लेते हैं। सभा का संचालन करते हुए शैलेंद्र गुप्ता ने होली पर कविता पढ़कर होलियाना माहौल बनाया। सुषमा पाठक, डॉ. आभा गुप्ता, देवेश मिश्रा व अनिल मिश्रा ने कविता व चुटकुले सुनाए। उप मुख्यमंत्री ने भी चुटकुला सुनाकर खूब हंसाया गया। उन्होंने स्वयं नगाड़ा बजाकर उपस्थित सदस्यों को फाग गाने को आतुर कर दिया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक मनीष दीवान थे। आभार प्रदर्शन सुधीर गुप्ता ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here