रायपुर। विधानसभा में पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये केन्द्र सरकार के लिये धन्यवाद प्रस्ताव की मांग उठाई है। कल उठाने के बाद आज शून्य काल में पूर्व मंत्री द्वारा फिर उठाये गये इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति है।दरअसल कल दूसरे कई मुददों तथा हंगामे की स्थिति के कारण इस मुददे पर चर्चा नही हो सकी थी इसलिए आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इस पर कुछ फैसला होना था। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित बाकी मंत्रियों की राय भी ली जानी है। इसीलिए विधायक अग्रवाल ने आज शून्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से पुन: आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण पर धन्यवाद दिया जाना चाहिए तथा सदस्यों के बीच चर्चा भी कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह जनभावना उपर तक जाएगी तथा देश में भी अच्छा संदेश जाएगा।दूसरी ओर कांग्रेस इस प्रस्ताव पर असमंजस में है। इस प्रस्ताव को स्वीकार नही किया गया तो विपक्षी भाजपा इसे मुददा बना सकती है और यदि प्रस्ताव पर चर्चा हो गई तो श्रीराम मंदिर मुददे पर कांग्रेस जनभावनाओं का समर्थन हासिल कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here