बिलासपुर। देश की राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में बिलासपुर से विधायक शैलेष पांडेय भी कांग्रेस के अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। पांडेय ने बताया कि रामलीला मैदान पर दिए गए धरना प्रदर्शन और हल्ला बोल आंदोलन में देशभर से हजारों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा कार्यकर्ता आदि जोश के साथ छत्तीसगढ़ से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here