मुंगेली। सांसद अरुण साव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सहित जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी, सतर्कता, स्वच्छता और सुरक्षा ही हमारी जीत सुनिश्चित करेगी।

साव ने जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों  की जानकारी ली। उन्होंने कठिन समय में उत्कृष्ट कार्य करने लिए  सभी अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कलेक्टर पीएस एल्मा का जिक्र करते हुए कहा कि जिले को एक सक्षम और अनुभवी  टीम लीडर मिला है। इनकी कार्यक्षमता व अनुभव का सभी अफसर लाभ लें। मुंगेली जिले में अब तक सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। कठिन परिस्थितियों में भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अथक परिश्रम व सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित किया है। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है, लेकिन असल चुनौती अब हमारे सामने है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की स्कैनिंग, उन्हें  क्वारांटीन करना और क्वारांटीन की अवधि पूर्ण कर चुके श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना बड़ी चुनौती है।

श्री साव ने क्वारांटीन  सेन्टरों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य चेकअप, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली।  मुंगेली ब्लॉक के धनगांव में पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

साव ने मुंगेली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित व अन्य शासकीय योजनाओं के लिए छोड़ी गई जमीन को शासन की मंशा व नियमों का पालन किए बिना बिक्री कर दिये जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि उक्त मामले की पुनः समीक्षा किया जाना चाहिए। ऐसी अनुपयोगी भूमि जिसके लिए शासन की कोई कार्ययोजना ना हो और किसी जरूरतमंद द्वारा कब्जा कर उसका निवास आदि के लिए उपयोग किया जा रहा हो, उक्त भूमि को उन्हें दिए जाने की योजना बनाई गई थी। इसलिए जरूरतमंदों को ही इसे आवंटित किया जाए। इस पर एल्मा ने पुनः प्रकरण की समीक्षा करने की बात कही।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना, डीएफओ कुमार निशांत, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक कमलेश्वर चंदेल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

साव ने जिला अस्पताल व कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना वारियर्स डॉक्टर,नर्स, वार्डबॉय, सफाई कामगार आदि को धन्यवाद पत्र व गुलाब फूल देकर सम्मानित किया।

उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय पहुँच कर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना के कठिन समय में भी संघ परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर से निकल कर शासन के नियमों का पालन करते हुए गरीब व मजदूरों की मदद करने पर आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, निश्चल गुप्ता, जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, मोहन भोजवानी, प्रेम आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील पाठक,संजय वर्मा,आशीष मिश्रा,मुकेश रोहरा,जयप्रकाश मिश्रा,  हेमा सोनी, मोना नागरे, सोनी जांगड़े, जितेंद्र दावड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोरमी पहुचे सांसद साव ने शासकीय विश्राम गृह में एसडीएम, एसडीओपी, सीईओ जनपद, सीएमओ, नायब तहसीलदार व टीआई के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथी अफसरों की हौसला अफजाई की। तत्पश्चात उन्होंने पूर्व विधायक तोखन साहू के साथ मातृ-शिशु अस्पताल व सारधा स्थित क्वारांटीन का निरीक्षण किया। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।सेंटर के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों ने बताया कि उन्हें सब्जी और चांवल ही परोसा जा रहा है, इस पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

पुलिस थाना लोरमी में  साव ने पुलिस कर्मियों व अफसरों को गुलाब व मास्क भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, गुरमीत सलूजा, रामेश्वर बंजारे, धनीराम यादव, विनय साहू, विश्वास दुबे, सुशील यादव, राकेश दुबे, रवि शर्मा, राजेन्द्र सलूजा, रोहित साहू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here