अधीक्षण अभियंता के बेटों ने अमेरीका से भेजी सहयोग राशि, क्रेडाई ने भी बढ़ाए हाथ

बिलासपुर। ज़रूरतमंदों की मदद के लिए नगर पालिक निगम द्वारा बनाएं गए “कोरोना सहायता कोष” में लोग खुद से आगे आकर सहयोग दे रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता के बेटे सुप्रीत गुप्ता और अनुप्रित गुप्ता ने अमेरिका से जरूरतमंदों की सहायता के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये “कोरोना सहायता कोष” में जमा कराया। गुप्ता के दोनों पुत्र अमेरीका में नौकरी करते हैं।

इसी तरह आज कॉलोनाइज़रों की संस्था क्रेडाई ने  कोरोना सहायता कोष में 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक ज़रूरतमंदों की मदद के लिए निगम प्रशासन को सौंपा। क्रेडाई की तरफ से संस्था के अध्यक्ष संदीप केडिया, उपाध्यक्ष नसीम खान, सचिव अजय श्रीवास्तव, प्रणय राय तथा अमित ने चेक सौंपा। प्रदेश के श्रम विभाग में पदस्थ श्रम कल्याण आयुक्त अजितेश पाण्डेय ने भी 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। इस तरह असहाय लोगों की मदद के लिए नगर निगम द्वारा बनाएं गए कोरोना सहायता कोष में अब तक 32 लाख 62 हजार रू जमा हो चुकें हैं. जिसका उपयोग निगम द्वारा कोरोना संकटकाल में जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद में किया जा रहा है। इस राशि में जरूरी राशन,भोजन और दवाईयां शामिल है। ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है जिन्हें निगम द्वारा निःशुल्क राशन, भोजन और ज़रूरी मदद पहुंचाई जा रही है।

फूड सेंटर में भी राशन दान कर रहे शहरवासी

लॉकडाउन के चलते ऐसे ज़रूरतमंद लोग जो अपने लिए भोजन और राशन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ हैं, उनकी मदद के लिए नगर पालिक निगम द्वारा फूड सेंटर बनाकर उनके घरों में निःशुल्क राशन और भोजन पहुंचाया जा रहा है। निगम के फूड सेंटर में लोग राशन की आवश्यक सामग्रियां दान कर रहे हैं। फूड सेंटर में अब तक 326 क्विंटल चावल, 62 क्विंटल दाल, 41 क्विंटल आटा व 150 लीटर तेल दान के रूप में मिल चुका हैं।

ऐसे कर सकते हैं सहयोग

ज़रूरतमंद लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराने में अपना सहयोग देने के लिए एचडीएफसी बैंक में खोले गए एकाउंट “कमिश्नर म्युनिसिपल कार्पो. बिलासपुर( कोरोना रिलीफ फंड)”  में राशि जमा की जा सकती है। इसका एकाउंट नंबर 50100193598989 और आईएफएस कोड hdfc0004352 है। ऑनलाइन ट्रांसफर के अलावा चेक के ज़रिए भी सहयोग किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here