बिलासपुर। नगर पंचायत पेण्ड्रा के तीन निर्दलीय एवं एक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे यहां भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ है।

नगर पंचायत पेन्ड्रा में कुल 15 वार्ड हैं। 24 दिसम्बर को आये नतीजे में कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने यहां की चार-चार सीटें हासिल की थीं। तीन पर निर्दलीय पार्षद जीतकर आये थे। आज जिला भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष रामदेव कुमावत के समक्ष निर्दलीय पार्षद राकेश जालान, शकुंतला जायसवाल और पारस चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जकांछ के पार्षद शाहिद राइन ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इन सबका कहना है कि उन्होंने पेन्ड्रा के विकास के लिए यह निर्णय लिया है। कुमावत ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा से चुने गये सभी चार पार्षद और संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

पेन्ड्रा में किसी भी दल के पास अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत आठ की संख्या नहीं थी, जो अब इन चार पार्षदों के साथ आने से भाजपा के पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here