उत्तरप्रदेश। सरकारी अस्पताल में शव को नोंचते कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी अस्पताल में शव एक कोने में एक स्ट्रेचर पर शव पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पताल का यह स्थान कोई वार्ड या शव घर लग रहा है।मिली जानकारी के अनुसार यूपी के संभल में सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में कुत्ता एक शव को नोंच रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही हाल अलीगढ़ के एक अस्पताल में देखा गया, जहां एक बच्ची के शव को जानवरों द्वारा नोंच लिए जाने का मामला सामने आया है।संभल जिले के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को लापरवाही भरा एवं हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां के सरकारी अस्पताल के एक कोने में एक स्ट्रेचर पर एक शव पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यह स्थान खुला हुआ भी है। वीडियो में दिखाया गया स्थान अस्पताल का कोई वार्ड या शव घर लग रहा है। शव के पास कोई कर्मचारी नहीं है। अस्पताल के वार्ड में रखे शव को एक कुत्ता नोंचता नजर आ रहा है।

वहीं इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद से यूपी स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं। अलीगढ़ में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के शव को जानवरों ने नोंच लिया डाला। यह मामला एक प्राइवेट अस्पताल है।

शव में जानवरों के काटे जाने का निशान

यहां एक प्राइवेट अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल प्रशासन ने डीप फ्रीज में रखा दिया था। वहीं सुबह जब उस बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निकाला गया तो उसका शव क्षत विक्षत पाया गया। बताया जाता है कि उस शव पर किसी जानवरों के काटने के निशान बने हैं। मामले के सामने आने पर परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ लापरवही का मामला दर्ज कराया है। पीडि़त परिवार अतरौली क्षेत्र के गांव पिलखुली का निवासी है।

जांच का आदेश

वहीं इस मामले की जानकारी होने पर इस पूरे प्रकरण की जांच करने का आदेश डीएम अलीगढ़ ने दिए हैं। कीर्ति अस्पताल पर बच्ची के चाचा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर अलीगढ़ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस पूरे प्रकरण में एसडीएम अतरौली व सीएमओ को 24 घंटे में जांच कर सौंपने के आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here